Happy New Year 2019: नए वर्ष में कैसा प्रदर्शन करेगा बाजार, किन सेक्टर्स में होगा मुनाफा और कहां सर्तक रहें निवेशक?
नई दिल्ली (प्रवीण द्विवेदी)। नए साल का सबसे ज्यादा इंतजार निवेशकों को ही होता है। फिर वो चाहे शेयर बाजार के निवेशक हों या सामान्य बचत योजना में निवेश करने वाले या फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), गोल्ड और सेविंग्स एकाउंट जैसे परंपरागत निवेश विकल्प को चुनने वाले। निवेश, बचत और रिटर्न के लिहाज से देखें तो नए साल से काफी कुछ बदल जाता है। तिमाही आधार पर संशोधित होने वाली छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें, फरवरी में पेश होने वाला आम बजट और बैंकों की ओर से जमा योजनाओं पर बदलती ब्याज दरें निवेशकों को नए वर्ष में काफी एक्टिव कर देती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नए साल के जुलाई महीने में आईटीआर फाइल करना होता है जहां आपको अपनी बचत और टैक्स सेविंग से जुड़ी तमाम जानकारियां देनी होती हैं।
निवेशकों की दिलचस्पी यह जानने में ज्यादा रहती है कि इस वर्ष बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा, कहां और किस सेक्टर में निवेश कर उन्हें मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा और कहां पर निवेश करना उनके लिए नासमझी वाला फैसला रहेगा। नए साल में बतौर निवेशक अगर आपकी दिलचस्पी भी यही जानने में है तो आपको हमारी यह खबर पढ़नी चाहिए। हमने इस संबंध में ब्रोकिंग फर्म कार्वी कमोडिटी के हेड रिसर्च डॉ. रवि सिंह से विस्तार से बात की है।
वर्ष 2019 में कैसा रहेगा बाजार?
Comments
Post a Comment